Israel VS Iran: इजराइल ने बनाया सीरिया के दो एयरपोर्ट को निशाना, दागी मिसाइलें

Israel VS Iran: इजराइल ने बनाया सीरिया के दो एयरपोर्ट को निशाना, दागी मिसाइलें

मध्य पूर्व (Middle East)  जिसका राजनीतिक संकटों का इतिहास रहा है, जो कभी-कभी युद्ध में भी बदल जाता है, एक बार फिर तनाव के नए प्रकरण का अनुभव कर रहा है। इजराइल-ईरान (Israel-Iran)के बीच चल रही प्रॉक्सी वॉर के बीच इजराइल ने बीती रात उत्तर पश्चिमी सीरिया (Northwestern Syria) के दो एयरपोर्ट अलेप्पो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Aleppo International Airport) और दमिश्क एयरपोर्ट (Damishk Airport) को निशाना बनाया, खबर है की ईरान (Iran) का एक मालवाहक विमान यहाँ रसद और हथियार लेकर पहुंचा था जिसे उड़ाने के मकसद से मिसाइलें दागी गयीं थी. सीरियाई के सैन्य सूत्रों का कहना है कि, "अलेप्पो के दक्षिण-पश्चिम में स्थित लताकिया (Latakia Airport)  के पास वायु रक्षा प्रणालियों को अलेप्पो की ओर जाने वाली मिसाइलों को रोकने के प्रयास में सक्रिय किया गया था"।

पहले भी बना चुका है निशाना 

इसके पहले भी इजराइल कई बार सीरिया को निशाना बना चूका है, अभी एक हफ्ते भी पूरे नहीं हुए थे की इसी तरह के हवाई हमलों में अलेप्पो के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मास्याफ शहर (Masyaf City) में स्थित सीरियाई वैज्ञानिक अध्ययन और अनुसंधान केंद्र (एसएसआरसी) को निशाना बनाया गया था, जिसमें कथित तौर पर 1000 से अधिक ईरान-निर्मित मिसाइलों नष्ट हो गयीं थीं. मानवाधिकारों के लिए सीरियाई वेधशाला ने कहा कि हमले ने एसएसआरसी के परिसर में राखी हुए मिसाइल गोदाम को निशाना बनाया, इसमें ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की निगरानी में इकट्ठा की गई हजारों मध्यम दूरी की, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें थीं।

किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर रहा है इजराइल 

फिलहाल इज़राइली सेना ने इन हमलों को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, अभी पिछले महीने 14 अगस्त को भी इजराइल ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के पैतृक निवास के पास में ही भूमध्यसागरीय तट पर रूस (Russia) के मुख्य सीरियाई ठिकानों के करीब हमले कर एक पूरी श्रंखला लगा दी थी, जिसमें सीरियन आर्मी के 3 सैनिक घायल हो गए थे, व अन्य 3 मारे गए थे.


कुशाग्र उपाध्याय